Advertisment

नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के चार आरोपी गिरफ्तार, एक नेपाली भी शामिल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लखनऊ, 15 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ 13 महीनों तक लगातार सामूहिक बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में महानगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफतार किया है । गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल का एक नागरिक भी शामिल है जो यहां एक स्कूल में चौकीदार का काम करता है ।

Advertisment

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर बताया कि महानगर थाने में 13 जनवरी को एक महिला ने तहरीर दी कि 15 साल की उसकी नाबालिग बेटी को उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू लोगों के घरों में घरेलू काम करने के बहाने ले जाता था ।

महिला ने आरोप लगाया कि छोटू उसकी बेटी के साथ 13 माह से लगातार बलात्कार करता आ रहा है और कई लोगों से पैसे लेकर उनके साथ इसके सोने के लिये मजबूर किया । उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर 15 दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे कहीं बाहर नहीं जाने दिया जाता था ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बताया कि नाबलिग लड़की कमरे में दिन भर भूखी प्यासी बंद रहती थी । उन्होने बताया कि एक दिन लड़की कमरे से किसी तरह बाहर निकल कर अपने घर पहुंची और सारी बात बतायी । उन्होंने बताया कि इसके बाद मां ने उसे डाक्टर को दिखाया तो डाक्टर ने उसे लगभग पांच माह का गर्भवती बताया जिसके बाद महानगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया ।

Advertisment

पुलिस ने इस मामले में नेपाल निवासी और शहर के एक स्कूल में चौकीदार उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू के अलावा जीतू कश्यप, वरूण तिवारी तथा अजय कुमार को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इन सभी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है ।

पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है ।

भाषाा जफर रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें