29 April History: आज ही के यूनेस्को द्वारा लाल किले को चुना गया था विश्व धरोहर, जानिए Aaj Ka Itihaas

29 April History: हर वक्त दौड़ती भागती दिल्ली के बीचों-बीच लाल बलुआ पत्थर से बनी इमारत लाल किले के सामने से गुजरें नजर ठहर जाती हैं।

29 April History: आज ही के यूनेस्को द्वारा लाल किले को चुना गया था विश्व धरोहर, जानिए Aaj Ka Itihaas

29 April History: हर वक्त दौड़ती भागती दिल्ली के बीचों-बीच लाल बलुआ पत्थर से बनी एक खूबसूरत इमारत लाल किले के सामने से गुजरें तो पल भर को नजर ठहर जाती हैं। ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना गया था।

शानदार गुंबदों, बेहतरीन मेहराबों और जालीदार छज्जों से सजी यह इमारत, बेहतरीन स्थापत्य कला और बेमिसाल कारीगरी का नमूना है। देश के इतिहास में इसके महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आजादी के बाद से हर वर्ष 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

इतिहास के पन्नों को पलटें तो मालूम पड़ता है कि लाल किले की नींव 1639 में 29 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। इस दिन का विश्व की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार बकिंघम पैलेस के लिए भी खास महत्व है।

आम जनता के लिए खुला था ब्रिटिश राजशाही  आवास  

आज ही के दिन 1993 में  ब्रिटिश राजशाही के इस आवास को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले तक साल के कुछ ही दिनों में इसे आम जनता के लिए खोला जाता था, लेकिन अब लोग पूरे साल टिकट खरीदकर इस शाही इमारत के कुछ हिस्से का दीदार कर सकते हैं।

इस दिन की अन्य घटनाओं की बात करें तो हिंदी फिल्मों के सर्वाधिक सशक्त और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार इरफान खान 29 अप्रैल के दिन कैंसर के एक दुर्लभ प्रकार से जूझते हुए इस दुनिया को छोड़कर चले गये थे।

29 अप्रैल की देश-दुनिया की ऐतिहासिक घटनाएं 

देश-दुनिया के इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया था।

1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी थी।

1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया था।

1848 : सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ था।

29 अप्रैल 1639 को लाल किले की नींव पड़ी, पढ़ें आज का इतिहास

1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी ।

1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत की थी।

1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

आज के ही दिन कांग्रेस से अलग हो गए सुभाष के रास्ते, कौन से नेता थे उनके खिलाफ – News18 हिंदी

1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की थी। जिसके बाद काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।

1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए थे।

1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और इसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा था।

Bollywood Reactions on Actor Irfan khan | नहीं रहे इरफान खान: बिग बी बोले- 'एक शानदार टैलेंट थे, खालीपन महसूस हो रहा है', जानें किसने क्या कहा है

2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया था।

2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ था।

2020 : हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article