Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फरार घोषित, जानें किस केस में कोर्ट ने दिया आदेश

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फरार घोषित किए जा चुके हैं। बेटी पर बिना तलाक लिए शादी का आरोप है।

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फरार घोषित, जानें किस केस में कोर्ट ने दिया आदेश

हाइलाइट्स

  • पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फरार घोषित
  • स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी फरार घोषित
  • बेटी संघमित्रा पर धोखा करके शादी का केस

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी पूर्व सांसद संघमित्रा को MP-MLA कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। उनकी बेटी पर बिना तलाक लिए धोखाधड़ी करके शादी करने का केस चल रहा है। लगातार पेशी पर नहीं आने के बाद कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित कर दिया।

बिना तलाक लिए दूसरी शादी का आरोप

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप है। इसे लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार के अनुसार, संघमित्रा मौर्य से उनकी शादी हुई है, जिसे वो नकार रही है। उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य दीपक को धमकी दे रहे हैं। इस मामले में लखनऊ MP-MLA कोर्ट में केस दायर हुआ है।

कोर्ट में हाजिर नहीं हुए पिता-बेटी

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा 3 बार समन, 2 बार जमानती वारंट, एक बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। दीपक कुमार ने संघमित्रा, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 5 लोगों पर मारपीट, गाली गलौच, जानमाल की धमकी और साजिश रचने का केस दर्ज कराया है।

2016 में लिव इन रिलेशनशिप में रहीं संघमित्रा

[caption id="attachment_366593" align="alignnone" width="859"]Swami Prasad Maurya daughter declared abscondingदीपक कुमार और संघमित्रा[/caption]

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दीपक कुमार स्वर्णकार ने आरोप लगाया है कि बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ वे 2016 में लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि संघमित्रा और उनके पिता ने वादी को बताया था कि संघमित्रा का पहली शादी के बाद तलाक हो चुका है। दीपक ने 3 जनवरी 2019 को संघमित्रा से उन्हीं के घर में शादी की थी।

ये खबर भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में आई बाढ़, मुंबई में 10 घंटे में गिरा 101 MM पानी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

शादी की बात पता न चले इसलिए जानलेवा हमला

दीपक कुमार को बाद में पता चला कि संघमित्रा ने पहले पति से तलाक नहीं लिया है। शादी की बात उजागर न हो पाए, इसलिए उस पर जानलेवा हमला कराया गया। दीपक कुमार ने कोर्ट में धोखाधड़ी करके शादी करने का केस कर दिया। बार-बार समन और वारंट जारी होने के बाद भी पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी कोर्ट में पेश नहीं हुई। अब कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article