Dilip Gandhi Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री व BJP नेता दिलीप गांधी का कोरोना से निधन, PM ने ट्वीट कर जताया दुख

मुंबई। (भाषा) भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का (Dilip Gandhi Death) आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने उनके निधन की खबर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था। उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।
Saddened by the demise of former MP and Minister Shri Dilip Gandhi Ji. He will be remembered for his rich contributions to community service and helping the poor. He made numerous efforts to strengthen the BJP in Maharashtra. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2021
हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए (Dilip Gandhi Death) भी इलाज चल रहा था। उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।