Amarinder Singh Join Bjp : भाजपा की बड़ी उपलब्धी, पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी में शामिल

Amarinder Singh Join Bjp : भाजपा की बड़ी उपलब्धी, पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी में शामिल Former Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh Joins BJP vkj

Amarinder Singh Join Bjp : भाजपा की बड़ी उपलब्धी, पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी में शामिल

Amarinder Singh Join Bjp :  देश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया है। अमरिंदर सिंह के साथ साथ कई नेता भी बीजेपी के पाले में आ गए है। भाजपा जॉइन करने से पहले उन्होंने सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

publive-image

कैप्टन ने ली भाजपा की सदस्यता

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और किरेन रिजिजू, सुनील जाखड़ और पंजाब चीफ अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कि बीते पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था, लेकिन पंजाब में आप की आंधी के सामने कैप्टन की पार्टी उड़ गई।

कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

आपको यह भी बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस और उनके बीच कई दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी खड़ी कर ली थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article