General Pervez Musharraf passed away : पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Former President of Pakistan General Pervez Musharraf passed away vkj

General Pervez Musharraf passed away : पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे समय से थे बीमार

General Pervez Musharraf passed away : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से दुबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दिल व उम्र संबंधी समेत कई बीमारियां थीं। उन्होंने ही साल 1999 में भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की साजिश रची थी। मुशर्रफ ने सेना प्रमुख रहते हुए पाकिस्तान में तख्तापलट करते हुए मार्शल लॉ भी घोषित किया था।

भारत में जन्मे थे मुशर्रफ

79 वर्षीय जनरल परवेज मुशर्रफ पिछले काफी समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। मार्च 2016 से ही दुबई में उनका इलाज चल रहा था। पिछले काफी समय से वे वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले भी कई बार उनकी मौत ही अफवाह उड़ चुकी थी। बता दें कि परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उन्हें 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था। परवेज मुशर्रफ को 1998 में जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article