Advertisment

पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन: 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

Former PM Manmohan Singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, तबीयत बिगड़ने पर AIIMS में किया था भर्ती, देश में शोक की लहर

author-image
BP Shrivastava
Former PM Manmohan Singh passes away

Former PM Manmohan Singh passes away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (92 साल) का गुरुवार रात निधन हो गया। वो 92 साल के थे।
उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वे घर पर बेहोश हो गए थे। एम्स में उन्होंने 9:51 बजे आखिरी सांस ली।

Advertisment

डॉ. सिंह के सम्मान में देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही शुक्रवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई।

https://twitter.com/narendramodi/status/1872328494589354061

इस बीच कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी के बाद सोनिया गांधी भी एम्स पहुंच चुकी हैं।

Advertisment

publive-image

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2024


अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 1932 में हुआ था जन्म

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री की। फिर 5 साल बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल की उपाधि हासिल की। डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं।

https://twitter.com/kharge/status/1872329714523877625

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1872348653068996950

डॉ. मनमोहन सिंह की यादगार तस्वीरें-

[caption id="attachment_724735" align="alignnone" width="868"]publive-image पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी को दर्शाती यह तस्वीर।[/caption]

Advertisment

[caption id="attachment_724741" align="alignnone" width="884"]publive-image डॉ. मनमोहन सिंह की राज्यसभा में बतौर सांसद यह आखिरी तस्वीर है। वे 19 सितंबर 2023 को व्हील चेयर पर सदन पहुंचे थे। इससे पहले 7 अगस्त 2023 को भी व्हीलचेयर पर संसद की कार्यवाही में पहुंचे थे।[/caption]

[caption id="attachment_724756" align="alignnone" width="902"]publive-image अटल बिहारी वाजपेयी के साथ डॉ. मनमोहन सिंह।[/caption]

भारत के 14वें प्रधानमंत्री थे डॉ. मनमोहन सिंह

भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपनी विनम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। मनमोहन सिंह वर्ष 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शामिल हुए। 1972 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई। डॉ. सिंह ने वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के सलाहकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के तौर पर काम भी किया। डॉ. मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे।

Advertisment

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 में बने थे पहली बार प्रधानमंत्री

साल 2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को डॉ. मनमोहन सिंह पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और पूरे पांच साल यानी 2014 तक रहे।

ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी आपने

AIIMS Priyanka Gandhi" Former PM Manmohan Singh passes away Manmohan Singh passes away Manika Gandhi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें