Advertisment

Corona Ka Kahar: पूर्व पीएम अटल की भतीजी का कोरोना से निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख...

Corona Ka Kahar: पूर्व पीएम अटल की भतीजी का कोरोना से निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख... Former PM Atal's niece dies from Corona, MP has been the best legislator

author-image
Bansal News
Corona Ka Kahar: पूर्व पीएम अटल की भतीजी का कोरोना से निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख...

रायपुर। पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। आम से लेकर खास तक सभी इसकी चपेट में हैं। देश के पर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का भी मंगलवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उन्होंने मंगलवार को दोपहर 12.40 पर अंतिम सांस ली।

Advertisment

करुणा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी थीं। वह लंबे समय तक भाजपा में रहीं थी। इसके बाद 2013 वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं। करुणा मप्र विधानसभा में बेस्ट विधायक के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1386767188254625793?s=20

भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुई थी शामिल...
करुणा 1982 से 2013 तक भाजपा में रहीं थीं। इसके बाद 2013 में वह कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं। छत्तीगढ़ सरकार ने समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। साल 1993 में वह पहली बार विधायक बनीं थीं। भाजपा ने उन्हें एक बार पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया था। साल 2009 में कांग्रेस के चरणदास के हाथों उन्हें लोकसभा चुनाव हारना पड़ा था। कांग्रेस ने उन्हें रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव से मैदान में उतारा था।

करुणा के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। बघेल ने लिखा, "मेरी करूणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रही। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें लील लिया। राजनीति से इतर उनसे आत्मीय पारवारिक रिश्ते रहे थे। उनका आशिर्वाद हमें मिलता रहा था। ईश्वर हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ती प्रदान करें।" बता दें पूरे देश में कोरोना का कहर बना हुआ है। रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें