पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, CM शिवराज ने जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, CM शिवराज ने जताया दुख former odisha cm hemananda bswal passes away vkj

पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, CM शिवराज ने जताया दुख

Hemananda Biswal Passes Away : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल का निधन हो गया है। उनका निधन 83 साल की उम्र में हुआ है। हेमनंद बिस्वाल ने भुवनेश्वर में अंतिम सांस ली। हेमनंद बिस्वाल ओडिसा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। हेमनंद बिस्वाल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक माने जातें थे। बिस्वाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। हेमनंद बिस्वाल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया है।

हेमनंद बिस्वाल को दलितों और आदिवासियों का नेता माना जाता था। वह दोनों समुदायों के हक के लिए आवाज उठाते आए है। बिस्वाल ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। बता दें कि हेमनंद बिस्वाल दिसंबर 1989 से मार्च 1990 तक और दिसंबर 1999 से मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री रहे थे।

मोदी-राहुल ने जताया दुख

हेमनंद बिस्वाल के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल जी के निधन से दुखी हूं. वो जनता की सेवा में कई सालों तक एक्टिव रहे और लोगों के लिए उनके बीच रहकर खूब काम किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं। वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, हेमनंद बिस्वाल जी के परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। वो कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे और उन्हें एक महान आदिवासी नेता के तौर पर याद किया जाएगा। इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि, मैं वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उन्हें हमेशा उनके राज्य और लोगों के विकास के लिए किए गए कामों के लिए याद किया जाएगा।

सीएम शिवराज ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल जी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।।ॐ शांति।।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article