कांग्रेस से निष्कासित और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं… इसकी वजह उनका एक बयान है, जिसके जरिए उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है… लक्ष्मण ने दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है.. उन्होंने कहा कि- कौन कहता है कि राजगढ़, दिग्वजिय सिंह का है और ग्वालयिर सिंधिया का है… मैं कांग्रेस में एक समानांतर पार्टी बना रहा हूं, जो कार्यकर्ता आधारित होगी… मैं जल्द ही प्रमाणों के साथ बताऊंगा कि कांग्रेस में कैसे टिकट की बिक्री होती है… उन्होंने आगे कहा कि- राजगढ़ सहित कई क्षेत्रों में रुपए लेकर टिकिट दिए गए। ऐसे माहौल में कौन ईमानदारी से काम करेगा? आपको बता दें कि, राहुल गांधी पर तंज कसने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया था.. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी और आलाकमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.. उन्होंने अपनी एक नई पार्टी बनाने का ऐलान भी किया था… हरदा लाठीचार्ज के मामले में सिंह ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह लाठीचार्ज अंग्रेजी हुकूमत की संस्कृति है। लोकतंत्र में संवाद पहले आना चाहिए, डंडा बाद में..