Former MLA Mamta Meena : ममता मीणा बोलीं, कमलनाथ और दिग्विजय मिलकर भी BJP सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकते

Former MLA Mamta Meena : ममता बोलीं, कमलनाथ और दिग्विजय मिलकर भी BJP सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकते

Former MLA Mamta Meena

गुना। चाचौड़ा की भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा Former MLA Mamta Meena ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। ममता ने कहा है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मिलकर भी शिवराज सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में ट्रांसफर उद्योग चलाने के अलावा कोई विकास कार्य नहीं किया। दिग्विजय ने 10 साल के मुख्यमंत्री काल में चाचौड़ा विधानसभा में कोई विकास कार्य नहीं किया ,जबकि शिवराज ने सत्ता में वापसी करते ही घोरलाखेड़ी, बढ़पुरा, डोरयापुरा, बड़ी मुरेली, खेजड़ा से कानेड तक रोड़ स्वीकृत करके विकास की नई इबारत लिख दी है।

कमलनाथ से बनी बनाई सरकार तो चली नहीं
पूर्व विधायक ममता मीणा ने कहा कि 10 कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मिलकर भी मिलकर शिवराज सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उन्होंने कहा कि कमलनाथ से बनी बनाई सरकार तो चली नहीं, अब क्या करेंगे।

 

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई
अपने ग्रह ग्राम अजगरी में पूर्व विधायक और जिले की दबंग नेता ममता मीणा ने पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ट्रांसफर उद्योग चलाने के सिवाय कोई विकास कार्य नहीं किया। दिग्विजय सिंह ने 10 साल के मुख्यमंत्री काल में चांचौड़ा विधानसभा में कोई विकास कार्य नहीं किया। जबकि शिवराज सिंह ने सत्ता में वापसी करते ही घोरलाखेड़ी, बढ़पुरा, डोरयापुरा, बड़ी मुरेली, खेजड़ा से कानेड तक रोड़ स्वीकृत करके विकास की नई इबारत लिख दी है।

गाइडलाइन का पूर्णता पालन करने की अपील की
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह सीधे किसानों के खेतों में जाकर किसान भाइयों की पीड़ा को देखते समझते हैं। किसानों को सीधे खातों में दस हजार रु दिए जा रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही पूर्व विधायक ममता मीणा ने क्षेत्र के नागरिकों से कोरोना गाइडलाइन का पूर्णता पालन करने की अपील की।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password