MP News: पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को 10 साल की सजा, आपरेटिव बैंक घोटाले में दोषी करार

महू से कांग्रेस विधायक रह चुके दरबार को 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

MP News: पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को 10 साल की सजा, आपरेटिव बैंक घोटाले में दोषी करार

इंदौर। MP News: महू विधानसभा से विधायक रहे अंतर सिंह दरबार को कोर्ट ने होम लोन घोटाले में 10 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने दरबार पर तीन हजार रूपए का फाइन भी लगाया है। अंतर सिंह दरबार के साथ 10 आरोपियों को भी 1-1 साल की सजा सुनाई गई है।

महू से कांग्रेस विधायक रह चुके दरबार को 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गए थे।

10 अन्य सहयोगियों को भी मिली सजा

साथ ही उनके 10 अन्य सहयोगियों को भी 1 साल की सजा सुनाई गई और तीन हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पूरा मालमा साल 2000 का है। अंतर सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) (डी) और 13(2) के तहत सुनाई गई है।

महू विधानसभा से रहु चके हैं विधायक

अंतरसिंह दरबार महू विधानसभा से पहले भी विधायक रह चुके हैं। भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अंतर सिंह दरबार को हराकर इस सीट पर भाजपा का परचम लहराया था। इसके बाद से लगातार यह सीट भाजपा के पास है।

कुछ समय पहले भाजपा नेता रामकिशोर शुक्ला कांग्रेस में आए शामिल हुए थे और कांग्रेस ने उन्हें इस बार के चुनाव में महू से टिकट दिया था। लेकिन वे चुनाव हार गए उन्हें बीजेपी की ऊषा ठाकुर ने हाराया था।

ये भी पढ़ें:

MLA Residence: विधायकों को आवास देने में विधानसभा को हो रही टेंशन, 22 बंगलों के लिए 84 माननीय दावेदार

Corona Case: फिर डरा रहा कोरोना, भोपाल में 2 पॉजिटिव और मिले; MP में हुए 6 एक्टिव केस

Weekly Horoscope 25-31 Dec 2023: इस सप्ताह मीन को मिल सकता है प्रमोशन, मेष को मिलेगा धन, चेक करें अपनी राशि

Aaj Ka Shubh Kaal – 24 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की त्रयोदशी तिथि (रविवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

CG Weather Update: तापमान में लगातार गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article