महासमुन्दः पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान] NHM हड़ताल पर बोले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
महासमुंद में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सिंहदेव ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस की हार का अहम कारण बताया। उन्होंने साफ कहा कि “मेरी और कांग्रेस की हार का बड़ा कारण एनएचएम कर्मी थे। हमने चुनाव में जो वादा किया, वो पूरा नहीं कर पाए। जो सरकार जनता का काम नहीं करती, वह हारती है, और हम भी हारे क्योंकि हम मांग पूरी नहीं कर पाए।” सिंहदेव ने मंच से स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान एनएचएम कर्मियों की मांगें पूरी नहीं हो पाईं, जिसका सीधा असर चुनावी नतीजों पर पड़ा। उन्होंने कर्मचारियों की पीड़ा को भी स्वीकार किया और कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। महासमुंद में दिए इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।