former Minister Kantilal Bhuria : कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर के चंदे को लेकर दी सफाई, कंगना रनौत पर भी बोले

Former Minister Kantilal Bhuria : कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर के चंदे को लेकर दी सफाई, कंगना रनौत पर भी बोले

Former Minister Kantilal Bhuria

भोपाल। विधानसभा में आज बजट सत्र शुरू हुआ। बजट सत्र में भाजपा और कांग्रेस समेत सभी विधायक शामिल हुए। बजट सत्र खत्म होने के बाद जब विधानसभा में मीडिया कांतिलाल भूरिया ने सफाई former Minister Kantilal Bhuria देते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने ​कहा कि मैं खुद राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे दिया। उन्होंने कहा कि मैने उन लोगों को लेकर बयान दिया था जो फर्जी रसीद लेकर लोगों से चंदा ले रहे है। ​

ये दिया था बयान
आप को बता दें कि मध्यप्रदेश के झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का 2 फरवरी को सुर्खियों में आया था। उन्होंने राम मंदिर के चंदे को लेकर बयान दिया था। भूरिया ने कहा था कि कुछ लोग राम मंदिर का चंदा लेकर शाम को दारू पी जाते हैं। भूरिया के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई थी। भूरिया के जवाब में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी भूरिया के बयान पर नाराजगी व्यक्त की थी।

कंगना रनौत पर बोले भूरिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर बैतूल जिले की मुलताई विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सुखदेव पांसे ने विवादित बयान दिया था। पांसे ने कंगना को नाचने-गाने वाली कहा था। पांसे ने कंगना को लेकर आपत्तिनजनक बयान देते हुए कहा था कि वह तो नाचने-गाने वाली हैं। उन्हें सरकार की कठपुतली नहीं होना चाहिए। जिसके बाद कंगना ने भी पांसे को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मुलताई विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सुखदेव पांसे के द्वारा दिए गए इस बयान पर जब मीडिया से कांतिलाल भूरिया से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि महिलाओं का अपमान नहीं होना चाहिए।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password