Kamleshwar Patel : पूर्व मंत्री ने भाजपा पर बोला हमला, कांग्रेस पार्टी छोड़कर BJP में शामिए हुए नेताओं पर ​कसा तंज

Kamleshwar Patel : पूर्व मंत्री ने भाजपा पर बोला हमला, कांग्रेस पार्टी छोड़कर BJP में शामिए हुए नेताओं पर ​कसा तंज

शाजापुर। पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व विधायक कमलेश्वर पटेल आज शाजापुर पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर Former minister Kamleshwar Patel attacked BJP जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की भाजपा में जो गए है उनकी वहां क्या दुर्दशा है सब जानते हैं और आने वाले समय में क्या दुर्दशा है होगी।

कुछ लोग मंत्री बन गए होंगे अपने आप को सेट कर लिया होगा पर बाकी लोगों की क्या स्थिति है सब धीरे-धीरे वापस आ रहे है और उनको यह समझ में आ रहा है की हमारा सम्मान कांग्रेस पार्टी में है। कांग्रेस पार्टी किसी के आने-जान से नहीं चलती। पूर्व मंत्री ने कहा कि ए​क बार जनता के सहयोग से फिर हमारी सरकार बनेगी।

 MLA Kamleshwar Patel

युवाओं को रोजगार चाहिए
पूर्व मंत्री ने कहा कि आज जनता को युवाओं को रोजगार चाहिए। लोग कोरोना के संक्रमण काल में कितना परेशान हुए और कितने लोगों के रोजगार छीन गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिना सोचे समझे जल्दबाजी में लॉकडाउन लगा दिया। नोटबंदी, जीएसटी, एफडीआई जैसे कानून लागू किए गए। जिस कारण आज जीएसटी में अपना हिस्सा पाने के लिये प्रदेश की सरकारें तरस रही है। केन्द्र सरकार ने जो भी निर्णय लिए वह देश को आर्थिक व्यवस्था कमजोर करने की दिशा में लिए।

 MLA Kamleshwar Patel

कैसे आत्मनिर्भर होंगे
पूर्व मंत्री ने कहा कि कालाधन भी नहीं आया, अच्छे दिन भी नही आए, न युवाओं को रोजगार मिले। न किसानों की आय दुगनी हुई, न स्मार्ट सिटी, न डिजीटल इंडिया हैं अब नया नारा आ गया। अच्छे दिन से शुरु किया था आत्म निर्भर भारत पर खत्म कर रहें। बजट में आत्मनिर्भर में 2 रूपय का भी प्रार्वधान नहीं किया। कैसे आत्मनिर्भर होंगे। जो योजना चल रहीं उन्हीं को अब आत्मनिर्भर में बता रहे है। ये नारा देने से काम नहीं चलेगा। कभी आओ बनाए अपना म.प्र. तो कभी ग्राम उदय से भारत उदय यह सब बहुत हो गया।

देश की जनता न्याय चाहती
पूर्व मंत्री ने कहा कि देश की जनता न्याय चाहती है। प्रदेश की जनता भी न्याय चाहती है। जनता रोजगार चाहती और महंगाई से निजात चाहती है। किसान चाहते हैं जो हम उत्पादन पैदा करते हैं उसका समय पर भुगतान हो जाए। आज किसान जो बेचा है उसके लिए तरस रहा है। समितियों में लाइन लगाता है भुगतान नहीं हो पा रहा। सरकार के पास पैसा नही, सेटिंग करके सरकार तो बना ली। लेकिन लोगों को सुविधाएं नहीं मिली।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article