गुजरात। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल 2 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। जानकारी के अनुसार केशुभाई 30 सितंबर को ही सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के दोबारा अध्यक्ष चुने गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई के निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई।
Keshubhai mentored and groomed many younger Karyakartas including me. Everyone loved his affable nature. His demise is an irreparable loss. We are all grieving today. My thoughts are with his family and well-wishers. Spoke to his son Bharat and expressed condolences. Om Shanti. pic.twitter.com/p9HF3D5b7y
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2020
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक ट्वीट कर लिखा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। गुजरात की प्रगति में और प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने में केशुभाई का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। गुजरात की प्रगति में और प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने में केशुभाई का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 29, 2020
92 साल की उम्र में हुआ निधन
पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई (keshubhai Patel) 92 साल के थे। बताया जा रहा है कि केशुभाई पटेल को सांस लेने मेें दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अहमदाबाद के स्टर्लिंग अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Keshubhai Patel, Former Chief Minister of Gujarat, passes away at the age of 92. He was admitted at a hospital in Ahmedabad. (File pic) pic.twitter.com/RZu4cMmLDp
— ANI (@ANI) October 29, 2020
दो बार बने गुजरात के मुख्यमंत्री
केशुभाई पटेल ने दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, वो 1995 और 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन 2001 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, दोनों ही बार केशुभाई पटेल अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाए थे। इसके अलावा केशुभाई पटेल गुजरात के उपमुख्यमंत्री का भी पद संभाल चुके हैं। 2001 में मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफा देने के बाद ही नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।