लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत: दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, पिछले महीने ही हुए थे डिस्‍चार्ज

L K Advani Admitted to Apollo Hospital: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने की वजह से

लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत: दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, पिछले महीने ही हुए थे डिस्‍चार्ज

L K Advani Admitted to Apollo Hospital: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आडवाणी को न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया है। पिछले महीने अपोलो अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि आडवाणी (96) को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे पहले आडवाणी को एम्स में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820764907677131083

पहले हो चुका है ऑपरेशन

कुछ समय पहले 26 जून को दिल्ली के AIIMS में उनका एक छोटा ऑपरेशन भी हुआ था। इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर अमलेश सेठ की निगरानी में रखा गया था।

अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे करीब एक हफ्ते बाद रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर अपोलो में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दिन बाद ही उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

मार्च में दिया गया था भारत रत्‍न

31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न ने नवाजा गया था। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के घर जाकर उन्‍हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

आडवाणी का राजनीतिक इतिहास

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं और भारतीय जनता पार्टी में उनकी एक मजबूत पहचान रही है।

अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में उन्होंने लोकसभा, राज्यसभा तथा कई मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

भारतीय राजनीति में लालकृष्ण आडवाणी का कद काफी ऊंचा माना जाता है। इसलिए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें- 6 हजार में मिल रही स्मार्ट टीवी: 7 हजार में आएगी वॉशिंग मशीन, जल्‍दी से जल्‍दी लूट लें बंपर डील, कहीं निकल न जाए मौका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article