Congress Leader Passed Away: कांग्रेस की पूर्व विधायक का निधन, सीएम शिवराज सिंह जताया शोक

Congress Leader Passed Away: कांग्रेस की पूर्व विधायक का निधन, सीएम शिवराज सिंह जताया शोक Former Congress MLA dies, CM Shivraj Singh expressed grief

Congress Leader Passed Away: कांग्रेस की पूर्व विधायक का निधन, सीएम शिवराज सिंह जताया शोक

भोपाल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व विधायक सुशीला सिंह भदौरिया का निधन हो गया। वह 95 साल की थीं। सुशीला के निधन की खबर सुनते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। सीएम शिवराज सिंह ने लिखा, "भिण्ड जिले की प्रथम महिला विधायक रहीं गोहद से पूर्व विधायक श्रीमती सुशीला सिंह भदौरिया जी के निधन का समाचार मिला है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह वज्राघात सहने की क्षमता दें।" बता दें कि सुशीला सिंह 1957 में भिंड जिले की पहली महिला विधायक बनीं थीं। उन्होंने गोहद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। सुशीला के पति सोबरन सिंह भी कांग्रेस के नेता था। उन्हें राजमाता सिंधिया का करीबी माना जाता था।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1401829230103592960?s=20

1957 में लड़ा था चुनाव

साल 1957 में जब विधानसभा के चुनाव के टिकट का वितरण किया गया तो सामान्य सीट के चलते सुशीला को टिकट दिया गया था। चंबल की राजनीति में राजमाता सिंधिया के आने के बाद से महिलाओं का प्रवेश शुरू हो चुका था। विज्ञान और प्रद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भी सुशीला सिंह के निधन पर दुख जताया है। सखलेचा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भिण्ड जिले की प्रथम महिला विधायक रहीं गोहद से पूर्व विधायक श्रीमती सुशीला सिंह भदौरिया जी के निधन का समाचार मिला है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह वज्राघात सहने की क्षमता दें।"

https://twitter.com/opsakhlecha/status/1401832404982013953?s=20

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article