RPN Singh joins BJP: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। सिंह ने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

RPN Singh joins BJP: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। सिंह ने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

 धर्मेंद्र प्रधान थे मौजूद

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सिंह भाजपा में शामिल हुए। धर्मेंद्र प्रधान ने आर.पी.एन. सिंह का स्वागत करते हुए बोला कि भारतीय जनता पार्टी आर.पी.एन. सिंह जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।

क्या बोले आर.पी.एन. सिंह

भाजपा में शामिल होने के बाद आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि 32 सालों तक मैंने एक पार्टी में रहा ईमानदारी से, लगन से मेहनत की। परन्तु जिस पार्टी में इतने साल रहा अब वो पार्टी रह नहीं गई ना वो सोच रह गई जहां मैंने शुरूआत की थी। भाजपा में शामिल होने के बादअगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारा प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं आरपीएन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह अब तक कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

पडरौना सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

RPN सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. RPN सिंह अगर बीजेपी में आते हैं तो बीजेपी उनको स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना सीट से चुनाव लड़वा सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article