Jagmohan Kang joins AAP: कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री आप में शामिल

खरड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।कंग अपने दो बेटों यदविंद्र सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग के साथ आप में शामिल हुए।

Jagmohan Kang joins AAP: कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री आप में शामिल

 चंडीगढ़। खरड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।कंग अपने दो बेटों यदविंद्र सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग के साथ आप में शामिल हुए।

राघवचड्ढाका ट्वीट

आप नेता एवं पार्टी के पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा, “पंजाब कांग्रेस से निराश- 3 बार कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे जगमोहन सिंह कांग साब, अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यादवेंद्र और अमरिंदर के साथ आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। आप पंजाब हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है।”

 कांग्रेसने नहीं दिया था टिकट

कांग्रेस ने मोहाली जिले की खरड़ सीट से विजय शर्मा को पार्टी का टिकट दिया है। कांग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर इस सीट से उनकी उम्मीदवारी का कथित रूप से विरोध करने का आरोप लगाते रहे हैं।जब से कांग्रेस ने उन्हें टिकट से वंचित किया, कांग धमकी दे रहे थे कि उनके बेटे यदविंद्र सिंह कांग खरड़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

अमरिंदरसरकारमेंपालनमंत्री

कांग 2002-07 में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री थे।पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article