MP News: पूर्व CM उमा भारती ने दिए राजनीति से सन्यास के संकेत, कहा- मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं

MP News: पूर्व CM उमा भारती ने दिए राजनीति से सन्यास के संकेत, कहा- मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं। इसके बाद में अपने गांव में रहूंगी।

MP News: पूर्व CM उमा भारती ने दिए राजनीति से सन्यास के संकेत, कहा- मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं

MP News: BJP की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सुर्खियों में हैं।

उमा भारती एक ऐसी नेता हैं, जिनके दखल का असर सत्ता और संगठन में साफतौर पर दिखाई देता रहा है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राजनीति से सन्यास के संकेत दिए हैं। उमा भारती ने भावुक बयान देते हुए कहा कि समर्थकों से आखिरी बार मिल रही हूं।

17 से 22 जनवरी तक अयोध्या में रहूंगी। इसके बाद में अपने गांव में रहूंगी। मुझे लग रहा है, शायद सबसे अब मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं।

अब तक साथ देने वालो को घर बुलाकर सम्मान किया है।

मोहन सरकार के फैसलों की करी तारीफ

उमा भारती ने मोहन सरकार के फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध, लाउड स्पीकर पर अच्छे फैसले यह सब जनता से जुड़े मुद्दे हैं।

जैसे बंगले मिले हैं, वैसे ही नेताओं को रहना चाहिए। राम राज लाना सबकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेताओ को सामूहिक रूप से अयोध्या जाना चाहिए।

राम के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

संबंधित खबर:MP News: कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप को उमा भारती की सलाह, सैलरी- डीए छोड़ने के बजाय गरीब लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करें

शिवराज सिंह चौहान के बयान पर उमाभारती का समर्थन

शिवराज सिंह चौहान के बयान का उमाभारती ने समर्थन किया और कहा, कि शिवराज जी जो कह रहे हैं, बिलकुल सही कह रहे हैं।

न भाजपा कुछ गलत कर रही है, न शिवराज कुछ गलत कह रहे हैं। बीजेपी वाले बताएंगे शिवराज जी के साथ क्या किया।

शिवराज जी बीजेपी पर कोई टिपण्णी नहीं कर रहे हैं। शिवराज जी पहले भी ऐसा ही बोलते थे। उनका पूरे देश और पार्टी में सम्मान है।

वो कोई घायल नही हैं। उनपर कोई ज़ुर्म नहीं हुए।

आगे उमा भारती ने कहा कि मैं जिस ढाबे में चाय पीती थी, उसे तोड़ देते थे।

राम मन्दिर के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर उमा भारती ने कहा

राम मन्दिर के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर उमा भारती ने कहा, कि कांग्रेस ने अशोभनीय कृत्य किया है।

कांग्रेस के जिन नेताओं को निमंत्रण मिला है, उन्हें जाना चाहिए था। रामराज्य लाना है, तो सबको साथ आना होगा। किसी एक के प्रयास से रामराज्य नहीं आएगा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1746535689913880852?s=20

उमा ने कहा, कि मैं भाजपा की प्रवक्ता नहीं हूं। जब तक मैं भाजपा से बाहर नहीं गई थी तब तक मेरा सम्मान था।

भाजपा से निकाले जाने के बाद ही मेरे साथ गलत किया गया था।

संबंधित खबर:MP Bhopal news: चुनाव से पहले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से क्यों मिलीं थीं उमा भारती? किया खुलासा

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर उमा भारती ने कहा

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर उमा भारती ने कहा, भारत टूटा कब था, जो राहुल गांधी उसे जोड़ने चले हैं।

राहुल  को पाक अधिकृत कश्मीर या फिर अयोध्या से यात्रा शुरू करनी चाहिए।

मंत्रियों की पत्नियों पर उमा भारती का बयान

पूर्व सीएम उमा भारती ने आगे कहा, कि अब तो मुख्यमंत्री के पत्नी के सामने अधिकारी हाथ जोड़े खड़े रहते हैं।

मैंने कलेक्टरों को देखा है, मुख्यमंत्री की पत्नी के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए। IG,DIG जैसे तमाम अधिकारी खड़े रहते हैं, मुख्यमंत्री की पत्नी के सामने हाथ जोड़े।

मंत्रियों की पत्नी के लिए उमा भारती ने कहा जिनके पास बैठने की खाट नहीं होती वह डिजाइनिंग वाले सोफे बुलवाते हैं।

ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: भोपाल में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गाइडलाइन जारी, राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगाज, इधर शिवसेना के कार्यालय पहुंचे मिलिंद देवड़ा

Jagdalpur News: बीजापुर के गंगालूर में चल रही नक्सलियों की मानव फैक्ट्री, डेवलपमेंट से मूवमेंट लगेगी रोक?

CG News: छत्तीसगढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, हिली बिलासपुर की धरती

Mohan Yadav: BJP विधायक की नाराजगी पर छूटी CM मोहन-हितानंद शर्मा की हंसी, हितानंद ने माला पहनाकर शांत कराया गुस्सा!

स्वछता अभियान के तहत आज सीएम मोहन यादव उज्जैन के राम मंदिर पहुंचेंगे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article