भोपाल। कांग्रेस ने आज 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी होने के ठीक एक दिन बादउ यानि 12 सितबंर से कांग्रेस प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के प्रचार का शंखनाद करेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस मालवा से करेगी चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। जिसमें पूर्व CM कमलनाथ भी इस शंखनाद में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को कांग्रेस 11 बजे आगर मालवा के बड़ोद में चुनावी सभा करेगी। यहीं से चुनाव अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद कांग्रेस अगले दिन 13 सितंबर रविवार को 11.30 बजे सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन बरोदा में जनसभा को संबोधित करेगी। कांग्रेस का कहना है सांवेर की जनता तुलसी सिलावट से अपने मत के अपमान का बदला लेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चुनावी दौरे की तैयारी में जुटी गई है।
जनता इस उपचुनाव में लेगी बदला
कमलनाथ 13 सितंबर को सांवेर दौरे पर जाएंगे। इसके लिए भारी भीड़ जुटाने की तैयारी कांग्रेस ने की जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला का कहना है कि जिस तरह सांवेर की जनता के मत का अपमान हुआ, उससे यहां की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। उसका बदला जनता इस उपचुनाव में लेगी जहां तक कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए सांवेर दौरे का सवाल है उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में सांवेर के विधायक तुलसी सिलावट को मंत्री बनाकर जनता की सेवा का काम दिया था, लेकिन तुलसी सिलावट ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है और दल बदलकर जनता के साथ धोखा किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कल दिनांक 12 सितंबर 2020 को आगर दौरे पर रहेंगे:
10:00 – भोपाल से प्रस्थान
11:00 – बड़ोद (आगर-मालवा) आगमन
11:10 – बड़ोद में कार्यकर्ताओं की सभा
13:30 – भोपाल के लिये प्रस्थानसभी का आत्मीय स्वागत है। pic.twitter.com/Ex3kvtkpko
— MP Congress (@INCMP) September 11, 2020
दौरे का समय जारी किया
एमपी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दौरे का समय जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 12 सितंबर 2020 को आगर दौरे पर रहेंगे।
10:00 – भोपाल से प्रस्थान
11:00 – बड़ोद (आगर-मालवा) आगमन
11:10 – बड़ोद में कार्यकर्ताओं की सभा
13:30 – भोपाल के लिये प्रस्थान