Digvijay Singh On RSS: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा संघ से सीखें

Digvijay Singh On RSS: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने RSS की तारीफ की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संघ से सीखें।

Digvijay Singh On RSS: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा संघ से सीखें

Digvijay Singh On RSS: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हैं। आज उन्होंने RSS की तारीफ कर दी। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि कहा कि हमें संघ से सीखना होगा। जरूरी नहीं कि सड़कों पर जाकर लाठियां खाएं। उसकी जगह संघ की तरह घरों में जाकर चर्चा करें।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1804142094501482601

दिग्विजय ने बताया RSS से क्या सीखें

NEET और पेपर लीक मामले में भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें विरोध प्रदर्शन के तरीके को बदलना होगा। जैसे RSS का बिना धरना प्रदर्शन, बिना लाठी खाए आज पूरे देशभर में प्रभाव है। इस तरीके से हमें भी काम करना होगा।

आप लोग जहां भी जाएं, बीजेपी सरकार के घोटाले की बात करें। संघ कभी धरना प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। संघ से हमें कानाफूसी सीखना चाहिए।

कुछ दिनों पहले RSS पर साधा था निशाना

बीते दिनों दिग्विजय सिंह ने एक सभा में RSS के 4-4 बच्चे पैदा करने वाले बयान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान कभी बहुसंख्यक नहीं हो सकते, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) केवल झूठा प्रचार करती है। RSS लोगों को भ्रमित करने का काम करती है। RSS का काम है हिन्दू और मुसलमानों में फूट डालना। हिंदुओं के पास जाकर RSS के प्रचारक कहते हैं कि मुसलमान 4-4 शादी करते हैं और दर्जनों बच्चे पैदा करते हैं। इस सभा में जितने भी मुसलमान हैं वो खड़े हो जाएं। फिर कहा कि जिसके पास एक से ज्यादा पत्नी हैं वो खड़े रहें, तभी सारे मुस्लिम बैठ गए।

दिग्विजय सिंह ने दोबारा सवाल किया कि इस सभा में कितने हिन्दू हैं ? जिनकी दो पत्नियां हैं। तभी एक दिव्यांग खड़ा हुआ। दिग्विजय सिंह ने उससे हाथ मिलाया।

UGC-NET को लेकर ABVP ने भी किया प्रदर्शन

abvp bhopal protest

UGC-NET 2024 रद्द होने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदर्शन किया। ABVP ने CBI जांच की मांग की। UGC NET एग्जाम में पेपर लीक के शक के चलते एग्जाम को कैंसिल करना कहीं ना कहीं लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने NTA में भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाते देखे गए। प्रदर्शन में छात्रों ने NTA पुतला जलाया और मामले की तत्काल जांच की मांग की। इस परीक्षा में 9 लाख 8580 कैंडिडेट शामिल हुए थे। ये परीक्षा 300 सेंटर पर ली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस: स्टूडेंट को 1 रुपये में मिलेगी बस सुविधा, इस दिन से होगी शुरु, यहां देखें MP के कॉलेज की लिस्ट

ABVP की राष्ट्रीय मंत्री ने क्या कहा ?

ABVP की राष्ट्रीय मंत्री कुमारी शालिनी वर्मा ने कहा कि NET के संबंध में संबंधित एजेंसियों को स्थिति शीघ्र स्पष्ट करनी चाहिए जिससे पीएचडी के अभ्यर्थियों का भी किसी प्रकार से नुकसान न होने पाए। परीक्षा पूर्णतया निष्पक्ष और पारदर्शी हो ये भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए साथ ही लगातार होने वाली इस प्रकार की अनियमितताओं में लिप्त दोषियों को, चाहे वो ब्यूरोक्रेसी में लिप्त ही क्यों न हों, कठोर दंड सुनिश्चित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article