BJP Leader Passed Away: भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का निधन, सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक…

भोपाल। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश लूनावत का बुधवार को हर्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार को उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। लूनावत के निधन पर तमाम भाजपा के बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सीएम शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
सीएम शिवराज सिंह ने लिखा, “भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी श्री विजेश लूनावत जी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूं। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।” बता दें इसके साथ ही तमाम भाजपा नेताओं ने लूनावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
.@BJP4MP के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी श्री विजेश लूनावत जी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूँ। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। pic.twitter.com/9o5gQ1Ga8I
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 5, 2021
हमारे साथी श्री विजेश लूनावत जी एक समर्पित जनसेवक थे। असमर्थों के जीवन में मुस्कान लाने और प्रदेश की प्रगति के लिए जीवन की अंतिम सांस तक कार्य करते रहे।
अपने कार्य के प्रति उनमें असीम समर्पण और निष्ठा थी। आज हमने अपने एक सच्चे साथी को खो दिया। विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 5, 2021