Advertisment

BJP Former MLA: पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, खेत में पेड़ पर लटका मिला शव...

author-image
Bansal News
BJP Former MLA: पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, खेत में पेड़ पर लटका मिला शव...

रतलाम। रतलाम जिले की ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक मथुरालाल डामोर के बेटे जगदीश डामोर ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव उनके खेत पर लगे एक पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां काफी लोगों का हुजूम लग गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisment

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व भाजपा विधायक मथुरालाल डामोर के बेटे जगदीश डामोर का शव गुरुवार को उनके गांव कुंडल में उनके खेत पर लगे एक पेड़ से लटा मिला है। अभी तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें