मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के विधानसभा क्षेत्र आष्टा से बीजेपी के पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। निधन के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है। बीजेपी नेता गुणवान के लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पूर्व विधायक है रंजीत सिंह गुणवान
ग्रामीण राजनीति से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले रंजीतसिंह गुणवान जो की आष्टा तहसील के ग्राम खामखेड़ा जत्रा के मूल निवासी थे। यहीं से उन्होंने पंच के पद से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उसके बाद वे आष्टा कृषि उपज मंडी के संचालक,जनपद पंचायत के सदस्य भी चुने ओर कार्य किया। कल रंजीत सिंह की अंतिम यात्रा उनके गृह ग्राम खामखेड़ा से निकलनी थी। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
गृह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार
BJP के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह गुणवान का आज प्रातः 11:00 बजे उनके गृह ग्राम खामखेड़ा जत्रा में अंतिम संस्कार किया गया।
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- जनसेवा हेतु समर्पित BJP के कर्मठ कार्यकर्ता, आष्टा विधानसभा से चार बार विधायक रहे,वरिष्ठ साथी रणजीत सिंह गुणवान जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।