MP News: बीजेपी के पूर्व लोकसभा सांसद बोध सिंह भगत, कांग्रेस में शामिल, खुद को राहुल गांधी से बताया प्रभावित

मध्यप्रदेश की बालाघाट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व लोकसभा सदस्य बोध सिंह भगत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये।

MP News: बीजेपी के पूर्व लोकसभा सांसद बोध सिंह भगत, कांग्रेस में शामिल, खुद को राहुल गांधी से बताया प्रभावित

भोपाल। मध्यप्रदेश की बालाघाट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व लोकसभा सदस्य बोध सिंह भगत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। भाजपा शासित मध्यप्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भगत 2014 से 2019 तक संसद सदस्य थे।

कमलनाथ की मौजूदगी ली पार्टी की सदस्यता

भगत और कुछ अन्य संगठनों के नेता अपने समर्थकों के साथ यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुये। कांग्रेस में शामिल होने के बाद भगत ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रभावित हैं।

कांग्रेस ने दिया भाईचारे का संदेश

उन्होंने कहा कि गांधी ठंड में भारत यात्रा पर निकले और भाईचारे का संदेश दिया। पूर्व सांसद ने भाजपा पर 2020 में साजिश के जरिए कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने का भी आरोप लगाया। मार्च 2020 में वर्तमान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने वफादार विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी, जिसके कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई।

मुख्यमंत्री चौहान ‘घोषणा मशीन’: बोध सिंह भगत

भगत ने भाजपा पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए वादों पर विश्वास नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री चौहान को ‘घोषणा मशीन’ करार देते हुए कमलनाथ ने राज्य की भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कंबोडिया पर 3-0 की जीत दर्ज की, वहीं फुटबॉल में चीन ने भारत को 5-1 से हराया

Chanderi Festival: 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है चंदेरी महोत्सव, बनते देख सकेंगे चंदेरी की साड़ियां, DJ Night’s के साथ ये होगी खासियत

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की टेंशन, ICICI लाया है 2 दमदार प्लान

US Robocall Scam: फर्जी कॉल के जरिए अमेरिकी नागरिकों को लगाया करोड़ों का चूना, दो भारतीयों को इतने महीने की सजा

Canada India Tensions: कनाडा से बिगड़े रिश्ते का सिखों पर क्या होगा असर, SGPC ने कही ये बड़ी बात

भोपाल न्यूज, मप्र न्यूज, बालाघाट न्यूज, बोध सिंह भगत, मप्र चुनाव 2023, Bhopal News, MP News, Balaghat News, Bodh Singh Bhagat, MP Election 2023                                                 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article