Yashwant Sinha: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी अटल विचार मंच, झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरेंगे मंत्री?

Yashwant Sinha Jharkhand News: भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं।

Yashwant Sinha Jharkhand News

Yashwant Sinha Jharkhand News

Yashwant Sinha Jharkhand News: भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। इसी साल 2024 के लास्‍ट में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के एक नई राजनीतिक पार्टी गठित करने की संभावना जताई है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हजारीबाग में रविवार (26 अगस्त) की शाम में समर्थकों के साथ एक बैठक के दौरान नई पार्टी गठित करने के प्रस्ताव पर बात-चीत की गई। सोमवार (26 अगस्त) को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले सिन्हा ने मीडिया से कहा कि 'समाज के विभिन्न वर्गों के साथ परामर्श करने के बाद, अटल विचार मंच (एवीएम) गठित करने पर अंतिम निर्णय जल्‍द से जल्‍द लिया जाएगा।'

अटल भवन में हुई बैठक

आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पटेल को समर्थन दिया था और उनके पक्ष में वोट की अपील भी की थी हालांकि इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।

यशवंत सिन्हा के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मोर्चा संभालने के बाद इस जिले में भाजपा के कई नेताओं ने उनके स्टैंड पर सहमति जताते हुए पार्टी छोड़ दी थी। हजारीबाग के ऐसे ही नेताओं के साथ यशवंत सिन्हा ने शहर की साकेतपुरी कॉलोनी स्थित अटल भवन में बैठक की।

वाजपेयी सरकार में रहे हैं मंत्री

जानकारी के लिए बात दें कि वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने 1998, 1999 और 2009 में हजारीबाग लोकसभा सीट पर विजय पाई थी। साल 2004 के चुनाव में वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार भुवनेश्वर मेहता से हार गए थे।

साल 2014 में भाजपा ने यशवंत सिन्हा के बड़े बेटे जयंत सिन्हा को हजारीबाग सीट से टिकट दिया था। अभी 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया और जायसवाल ने 2.76 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

पार्टी का नाम हो सकता है अटल विचार मंच

सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले यशवंत सिन्हा ने मीडिया से कहा कि समाज के तमाम वर्गों से परामर्श के बाद जल्द ही अटल विचार मंच (एवीएम) के गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं इससे पहले रविवार को आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व कार्यकारी सदस्य और पूर्व भाजपा सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने की और इसमें जयंत सिन्हा और यशवंत सिन्हा दोनों के समर्थक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- MP Governor Mangubhai Patel: मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराए गए भर्ती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article