Delhi Weather Update: आज राजधानी में छाए रहे कोहरे के बादल, अगले 4 दिन में और तापमान गिरने के अनुमान

मौसम में बदलाव के चलते राजधानी दिल्ली में आज सोमवार का मौसम काफी ठंडा रहा तो वहीं पर कई इलाके कोहरे की चपेट में रहे है।

Delhi Weather : दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी , ठंड से ठिठुर रहे लोग

नई दिल्ली। Delhi Weather Update मौसम में बदलाव के चलते राजधानी दिल्ली में आज सोमवार का मौसम काफी ठंडा रहा तो वहीं पर कई इलाके कोहरे की चपेट में रहे है। इसके साथ ही बीते दिन शनिवार (9 दिसंबर) इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था, क्योंकि सुबह पारा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।

जानें मौसम की अपडेट

भारतीय मौसम विभाग ( IMD) के अनुसार मानें तो, राजधानी दिल्ली में आज सोमवार दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा का अनुमान है। इस महीने 10 से 14 तारीख के बीच अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

इसके अलावा आने वाले मौसम की बात की जाए तो, 15 दिसंबर तक तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है। 25 दिसंबर के आसपास कंपकपाती ठंड पड़ सकती है। श्रीनगर में 16 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे। रात का तापमान और गिर सकता है। 12 से 15 दिसंबर के बीच ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

दिसंबर में कितना जाएगा पारा

आपको बताते चलें, मौसम अपडेट के अनुसार दिसंबर के अंत तक तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही थी। भोपाल में दिसंबर में ठंड का ट्रेंड यह है कि आखिरी 10 दिन में ही पारा 9 डिग्री से नीचे पहुंचता है।

मध्यप्रदेश हुआ ठंडा-ठंडा कूल-कूल

आपको बताते चलें, प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। अभी तक दिन में ज्यादा ठंड थी। अब यह रात में बढ़ी है। भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 12 डिग्री से नीचे आया। रविवार को रात का तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। इतना ही नहीं बीते 24 घंटे में इसमें 2.2 डिग्री की गिरावट हुई। इससे दिसंबर में पहली बार रात का तापमान सामान्य से कम हो सका।

ये भी पढ़ें

Telangana Cabinet: तेलंगाना कैबिनेट में जुपल्ली कृष्ण राव ने संभाला ये प्रभार, जानिए प्रेस रिलीज में क्या कहा

Top News Today: कश्मीर में हटाई गई धारा 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज, MP में विधायक दल की बैठक, तय होगा मध्यप्रदेश का CM!

CG News: कांग्रेस ने इस पूर्व विधायक को थमाया नोटिस, प्रभारी सचिव पर लगाया था ये गंभीर आरोप

CG News: रायपुर में बंगलों पर दिखा सत्ता बदलने का असर, पूर्व मंत्रियों के खाली हो रहे बंगले

Delhi Weather Update, Delhi News, Delhi Weather Update, IMD Alert

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article