Maharashtra Flood: महाराष्ट्र के इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Maharashtra Flood: महाराष्ट्र के इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

महाराष्ट्र। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार रात चट्टान खिसकने से करीब 40 घर तबाह हो गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 127 लोग अभी मलबे में दबे हैं। इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हें। मदद व पुनर्वासन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो जख्मी लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।

राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 8 लोगों की मौत हो गई है। लैंडस्लाइड से सुरजन गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई, जबकि सेरा क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आए 3 लोगों की मौत की खबर है। मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 राज्यों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

NDRF की 12 टीमें तैनात

महाराष्ट्र में भारी बारिश को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने पूरे महाराष्ट्र में कुल 12 टीमें तैनात की हैं। मुंबई में एनडीआरएफ की पांच टीमें तैनात की है, जबकि ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सांगली और नागपुर जिलों में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है।

100 लोग है फसे  

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण चार लोगों की जान चली   गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कम से कम 100 लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भूस्खलन के स्थल पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन बुधवार देर रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गांव रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:

MP News: आज CM शिवराज प्रदेश के 78 हजार छात्रों के खातों में भेजेगें 25 हजार की राशि, जानिए पूरा कार्यक्रम

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से, विपक्ष कर सकता है इन मुद्दों पर हंगामा

Raj Kundra Pornography Case Film: अपनी फिल्म में खुद एक्टिंग करेंगे राज कुंद्रा, जेल की जर्नी पर बनेगी फिल्म

FIFA Women’s World Cup 2023: आज से विमेंस फुटबॉल के महाकुंभ का होगा आगाज, न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच होगा मुकाबला

City Palace Udaipur की दस संरचनाएं, जिन्हे देखकर आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article