Flood In MP: बारिश में समा गईं 20 से ज्यादा जिंदगियां, पानी कम होने के बाद मलबे से निकल रहे शव

Flood In MP: बारिश में समा गईं 20 से ज्यादा जिंदगियां, पानी कम होने के बाद मलबे से निकल रहे शव Flood In MP: More than 20 lives lost in rain, bodies coming out of debris after water recedes

Flood In MP: बारिश में समा गईं 20 से ज्यादा जिंदगियां, पानी कम होने के बाद मलबे से निकल रहे शव

शिवपुरी/श्योपुर। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार जारी बारिश का कहर अब थमने लगा है। शिवपुरी, ग्वालियर चंबल संभाग के कुछ जिलों के साथ गुना-अशोकनगर में भी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। ग्वालियर चंबल संभाग और शिवपुरी (Heavy Rain In MP) में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। नदियों और भरे हुए स्थानों का पानी निकलने के बाद मलबे से लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। जैसे-जैसे बाढ़ (Flood In Moorena) का पानी निकाला जा रहा है तबाही का मंजर भी दिखने लगा है। प्रशासन अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है।

इनमें शिवपुरी (Heavy Rain In MP) में 11, श्योपुर में छह और मुरैना में तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भिंड और दतिया (Flood In Gwalior Sambhag) में भी बाढ़ के कारण हुई मौतों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुरैना की क्वारी नदी का पानी उतरने लगा है। यहां भारी बारिश में कई मकान गिर गए हैं। इसके साथ ही करीब 50 गांव की बिजली भी पूरी तरह खराब हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र की 37 सड़कें अभी भी पानी में डूबी हैं। तीन पुल क्षतिग्रस्त होने से उन पर यातायात बंद है। वहीं शिवपुरी (Flood IN Shivpuri) जिले के करीब 36 गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। प्रशासन द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 11 लोगों की जान चली गई है। हजारों हैक्टेयर फसल का भी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश की चेतावनी भी दी जा रही है। इसी के चलते यहां सेना की टुकड़ियों को अभी रोक लिया गया है।

बचाव दल भी पहुंचा
वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले (Flood In Ashoknagar) में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम वहां शुक्रवार रात को पहुंच गई।अशोकनगर के कलेक्टर अभय वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर बताया कि एनडीआरएफ (NDRF) की एक टीम पहुंच गई है। एनडीआरएफ की दूसरी टीम रास्ते में है और जल्द मौके पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि ये 50 लोग अशोकनगर एवं बहादुरपुर तहसीलों के छह गांवों में बाढ़ (Flood In MP) के पानी में फंसे हुए हैं। वर्मा ने बताया कि सेना एवं वायुसेना की टीमों के शनिवार सुबह तक इस बचाव अभियान में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रभावित छह गांव में पानी का स्तर लगातार नीचे आ रहा है। वहीं, भोपाल में मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी मौके पर मौजूद है और अशोकनगर में सभी लोग सुरक्षित हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इन गांवों से सुबह वायुसेन एवं सेना की मदद से लोगों को निकाला जाएगा। ये गांव बरखेड़ा लाल, बर्री, उमरा, बरखेड़ी, चाचूखेड़ा एवं सावलहैड़ा हैं।इससे कुछ ही घंटे पहले पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले में बाढ़ (Heavy Rain IN MP) में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर अशोकनगर में बाढ़ में फंसे लगभग 50 लोगों के बचाव को लेकर बात की। तेज बारिश के कारण भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिससे ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। वहीं मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही है।

श्योपुर मुरैना मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश में बाढ़ मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल में मौसम भोपाल में गर्मी भोपाल में अगस्त का मौसम भोपाल बारिश ग्वालियर चंबल में बाढ़ winter weather update Madhya Pradesh weather news weather in Bhopal summer season Summer in Bhopal sindh river flood shyopur me bhari barish shyopur jalmagan shivpuri news Shivpuri Flood sheopur news sheopur flood Sheopur Rain Live Updates Rain in MP Rain in Madhya Pradesh rain in Gwalior Chambal rain halted train rain alert in mp Pradesh Breaking Hindi MP Weather News mp weather alert MP Samachar in Hindi mp rain news mp rain MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp government MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi morena news Morena MADHYA PRADESH weather madhya pradesh rain news today Madhya Pradesh Rain News Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya lives lost in floods in Gwalior Chambal region IMD hot weather hot wave Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Heavy Rain In Mp heavy rain in gwalior chambal area heavy rain in bhind heavy flood Gwalior News Gwalior Chambal heavy rain gwalior chambal flood gwalior chambal area Gwalior guna flood Flood Sindh river in Bhind flood Madhya Pradesh flood in mp Flood in Gwalior Chambal Zone Flood in Gwalior Chambal flood Gwalior Chambal Datia news cm shivraj visit Gwalior Chambal chambal river flood Chambal river chambal and sindh river flood bodies found in rubble bhind highlights Bhind beautiful weather 134 villages in Bhind in danger of flood
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article