Flash Flood In Sikkim: सिक्किम में बादल फटने से भीषण बाढ़, सेना के 23 जवान हुए लापता

Flash Flood In Sikkim: सिक्किम में बादल फटने से भयंकर तबाही हो गई है। इस दौरान करीब 23 जवानों के लापता होने की भी खबर मिली है।

Flash Flood In Sikkim: सिक्किम में बादल फटने से भीषण बाढ़, सेना के 23 जवान हुए लापता

Flash Flood In Sikkim: सिक्किम में बादल फटने से भयंकर तबाही हो गई है। इस दौरान करीब 23 जवानों के लापता होने की भी खबर मिली है। वहीं सेना और बीआरओ राहत और बचाव के काम जुटी है, वहीं चुंगथांग डैम से पानी छोड़ने जाने से सिक्किम में बाढ़ आ गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1709410691713782106

बताया जा रहा है कि बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए। इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है। सिक्किम के कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सिक्किम में तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। तीस्ता नदी में आई बाढ़ के चलते सिक्किम में सिंगथम फुटब्रिज भी ढह गया। जलपाईगुड़ी प्रशासन ने तीस्ता नदी के निचले क्षेत्रों को खाली कराना शुरू कर दिया है। सभी को सतर्क रहने और नदी के किनारे यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे सिक्किम सीएम

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे।

https://twitter.com/ANI/status/1709406701190029701

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article