भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर पांच कार्यकर्ता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट
शाजापुर। नगरीय निकाय चुनाव 2022 अंतर्गत शाजापुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता माना है। शाजापुर नगर पालिका चुनाव में निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। इनमे वार्ड क्रमांक 2 के सतीश राठौर, वार्ड क्रमांक 15 के इमरान अली, वार्ड क्रमांक 20 के बंटी भावसार, वार्ड क्रमांक 22 की शुभांगी रघुवंशी, और वार्ड क्रमांक 25 के मूल चंद जाटव को निष्काशित किया गया है।
बाईट:- अम्बाराम कराडा BJP जिला अध्यक्ष शाजापुर
पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी
भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने कार्यकर्ताओं के निष्कासन को उचित बताते हुए कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा व शिकायत प्राप्त होगी उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments