Advertisment

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मथुरा, एक जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने सुरीर कोतवाली क्षेत्र में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार विशाल गुप्ता व कुलदीप (दोनों मैनपुरी निवासी) तथा करणवीर की मौत हो गई।’’ करणवीर आगरा के कागारौल क्षेत्र के गांव खेड़िया का निवासी था।

दूसरी घटना भी इसी इलाके में हुई जिसमे स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में दिल्ली के कपिल देव व अफजल की मृत्यु हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी थी।

Advertisment

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं अविनाश

अविनाश

Advertisment
चैनल से जुड़ें