Advertisment

गौतम बुद्ध नगर जिले में विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा (उप्र), 12 जनवरी (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले में विभिन्न सड़क हादसों में सोमवार रात पांच लोगों की मौत हो गई।

Advertisment

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव के पास सोमवार रात को ट्रैक्टर पर सवार प्रवेश नामक व्यक्ति वाहन से नीचे गिर गया, जिसके बाद ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि ईकोटेक- तीन थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में मोटरसाइकिल और डम्पर की टक्कर हो गई। इस घटना में राजीव (35) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में राजू, रामसागर और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

इस बीच, फेस-तीन थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और फेस - दो थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में जगदीश नामक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस बीच, गाजियाबाद निवासी कृष्ण अवतार एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी

Advertisment
चैनल से जुड़ें