Advertisment

उत्तराखंड के कोटद्वार में पांच कौवे मृत पाए गए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोटद्वार (उत्तराखंड), नौ जनवरी (भाषा) पड़ोसी हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच, उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के सिताबपुर इलाके में एक नाले में पांच कौवे मृत पाए गए।

Advertisment

पशु चिकित्सा अधिकारी बी एम गुप्ता ने शनिवार को बताया कि मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

पांच कौवों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और उसने लोगों से कहा है कि वे किसी पक्षी की मौत होने पर प्राधिकारियों को तत्काल सूचित करें।

पौड़ी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एस के बर्तवाल ने कहा कि पक्षियों की मौत के मामलों पर नजर रखने और नमूनों की जांच के लिए जिला स्तर पर एक चिकित्सक और चार स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के नेतृत्व वाला दल बनाया गया है।

Advertisment

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें