Firing On Rohini Court: 2 वकील और व्यक्ति की बहस में चली गोली, नहीं हुआ कोई हताहत

नई दिल्ली। देश-दुनियाभर की तमाम तेज खबरों में इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है जहां पर रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई। जहां पर इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जानें पूरी खबर
आपको बताते चलें कि, यह घटना रोहिणी कोर्ट परिसर में सुबह 09:40 के करीब सामने आई है जहां पर 2 वकील और एक व्यक्ति के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच वे दोनों रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर 8 में प्रवेश किए। वहां तैनात एक NAP कांस्टेबल ने हस्तक्षेप किया जिसके चलते एक गोली ज़मीन पर चली। गोली चलने से कंक्रीट के कुछ टुकड़ों से 2 लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि, कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। pic.twitter.com/runQem4vGj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2022