Fire in Ujjain Hotel: होटल में भीषण आग, 55 से ज्यादा श्रद्धालु थे मौजूद, सभी को सुरक्षित निकाला बाहर

Fire in Ujjain Hotel: होटल में भीषण आग, 55 से ज्यादा श्रद्धालु थे मौजूद, सभी को सुरक्षित निकाला बाहर

Fire in Ujjain Hotel: होटल में भीषण आग, 55 से ज्यादा श्रद्धालु थे मौजूद, सभी को सुरक्षित निकाला बाहर

उज्जैन।  Fire in Ujjain Hotel: उज्जैन में आज एक बड़ी घटना हो गई। जहां स्टेशन के पास स्थित​ चन्द्रगुप्त होटल में भीषण आग लगी है। होटल की पांचवी मंजिल में ये आग लगी है। शार्ट सर्किट इसका कारण बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जिन्हें पुलिस से आनन फानन में बाहर निकाला। उज्जैन के थाना देवास गेट रेलवे स्टेशन के सामने ये चन्द्रगुप्त होटल स्थि​त है।

Weekly Horoscope 24-30 April 2023: मिथुन राशि के पास आते-आते रुकेगा धन, क्या कहती है आपकी राशि

महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे श्रद्धालु —Fire in Ujjain Hotel:
आपको बता दें होटल की पांचवी मंजिल में एक ये आग लगी है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जहां के सभी कमरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। गनिमत ये रही कि किसी अनहोनी के पहले सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया गया। सभी महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे।

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर क्यों नहीं होंगी शादियां, जानें ज्योतिषीय कारण

सभी को निकाला सुरक्षित — Fire in Ujjain Hotel:
पुलिस और दमकल कर्मियों ने सबसे पहले श्रद्धालु और यात्रियों को सुरक्षित निकाला। जानकारी के अनुसार होटल में आग बुझाने के लिए किसी भी प्रकार के साधन उपलब्ध नहीं थे। यहां कई प्रदेशो के श्रद्धालु व यात्री होटल के रूम में रुके थे। आग की सूचना मिलते ही श्रद्धालु व यात्रियों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर पास में बनी होटल से पाचवें माले पर पहुँच कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर दूसरी होटल में व्यस्था कर रुकवाया।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, वरना द्वार से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल चन्द्रगुप्त के पाचवें माले से आग की लपटें देख पुलिस और फायर स्टेशन को सूचित किया गया। इसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल दो गाड़ियों ने भीषण आग पर काबू पाया। अन्यथा एक बड़ी घटना सामने हो सकती थी। होटल में फंसे यात्रियों का कहना है हमें महाकाल ने बचाया है। आग के कारण होटल में चारो तरफ धुंआ ही धुंआ फैल गया। उस समय लगभग 60 से 65 श्रद्धालु व यात्रि गण मौजूद थे। उनके अनुसार पुलिस और दमकल कर्मियों ने बेहतर काम करके हमे बाहर निकाला है। हम सुरक्षित है तो सिर्फ पुलिस और दमकल कर्मियों के कारण हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article