Fire In London: मकान में आग लगने से दो महिलाओं सहित दो बच्चों की मौत

Fire In London: मकान में आग लगने से दो महिलाओं सहित दो बच्चों की मौत Fire In London: Two children, including two women, died in a house fire

Fire In London: मकान में आग लगने से दो महिलाओं सहित दो बच्चों की मौत

लंदन। यहां एक मकान में आग लगने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लंदन अग्निश्मान सेवा ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की शाम दक्षिण-पूर्वी लंदन के बेक्सलेहीथ क्षेत्र में हुई। इसने कहा कि लगभग छह दमकल गाड़ियां और लगभग 40 दमकलकर्मी घटनास्थल पर भेजे गए।

इसने कहा कि दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर मकान के ऊपरी तल से चार लोगों को निकाला, लेकिन इन सभी चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दमकल सेवा के पहुंचने से पहले मकान से बाहर निकलने में सफल रहे एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। लंदन के महौपार साकिब खान ने कहा कि यह ‘‘हृदयविदारक’’ खबर है।अग्निश्मान सेवा ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article