Fire in Gwalior Saya Inn : होटल के बेसमेंट में लगी आग को देख लोगों ने लगाई बिल्डिंग से छलांग

Fire in Gwalior Saya Inn : होटल के बेसमेंट में लगी आग को देख लोगों ने लगाई बिल्डिंग से छलांग Fire in Gwalior Saya Inn Seeing the fire in the basement of the hotel people jumped from the building vkj

Fire in Gwalior Saya Inn : होटल के बेसमेंट में लगी आग को देख लोगों ने लगाई बिल्डिंग से छलांग

Fire in Gwalior Saya Inn : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सिटी सेंटर में स्थित साया इनन (Fire in Gwalior Saya Inn) में उस समय अफरा तफरी मच गई जब होटल में आग लग गई। होटल के आग इतनी भीषण थी कि बेसमेंट में धुंआ भर गया। धुंआ इतना फैल गया था कि लोग होटल (Fire in Gwalior Saya Inn) के पहले माले से ही कूद गए। वही कुछ लोग बेसमेंट से बाहर नहीं निकल पाए। घटना में दो लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार होटल के ग्राउंड फ्लोर पर एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कई लोग आए थें।

होटल में आग (Fire in Gwalior Saya Inn) लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण एसी बताया जा रहा है। घटना रात के करीब साढ़े बारह की है। आग उस जगह लगी थी जहां फोम के गद्दे रखे हुए थे। गद्दों में आग लगते ही होटल में धुआ फैल गया। जब लोगों ने बेसमेंट से धुआं उठते देखा तो अफरा तफरी का माहौल हो गया। सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए मेहमानों को होटल स्टाफ ने बाहर निकाला।

होटल के पहले माले से कुदे लोग

बेसमेंट से धुंआ इतना तेजी से निकल रहा था कि लोगों को लगा की आग भीषण लगी है। कुछ लोगों ने घबराहट में होटल के पहले माले से ही छलांग लगा दी। इस दौरान दो युवकों को पैरों में चोट आई है। होटल स्टॉफ ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद करीब 20 मिनट बाद दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article