Advertisment

भंडारा के अस्पताल में आगः मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पिछले दिनों महाराष्ट्र के भंडारा जिले के एक अस्पताल में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत की घटना को लेकर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

Advertisment

भंडारा जिला अस्पताल की विशेष नवजात देखरेख इकाई में शुक्रवार देर रात आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। सात शिशुओं को बचा लिया गया था।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मानवाधिकार आयोग ने मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लिया।

आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

Advertisment

बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख से उम्मीद की जाती है कि वह जांच के नतीजों के बारे में आयोग को अवगत कराएंगे।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें