पेंड्रा में बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल के घर लगी आग: मनीष और उनकी पत्नी झुलसे, अस्पताल में कराया भर्ती

Chhattishgarh News: छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में पेंड्रा के गौरेला क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल

Chhattishgarh news

Chhattishgarh news

Chhattishgarh News: छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में पेंड्रा के गौरेला क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल के घर में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग सिलेंडर लीक होने के कारण लगी होने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा गौरेला के एक रिहायशी इलाके में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया। फिलहाल, अधिकारी आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Chhattishgarh Liquor Lovers: छत्‍तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को मिलेंगे 300 से ज्‍यादा नए ब्रांड, प्रदेश में आई पहली खेप

— Bansal News (@BansalNewsMPCG) October 3, 2024


रसोई से फैली आग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनीष अग्रवाल के गौरेला स्थित घर में सुबह अचानक आग लग गई, जिससे उनके घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना गौरेला के रिहायशी इलाके स्टेशन रोड की है, जहां अग्रवाल के घर की रसोई से आग फैलनी शुरू हुई। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे आग तेजी से घर के अन्य हिस्सों में फैल गई।

इस हादसे में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए हैं और दोनों को फौरन पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आग से घर के अन्य दो सदस्य भी आंशिक रूप से झुलसे हैं।

यह भी पढ़ें-छत्‍तीसगढ़ में जिला आबकारी अधिकारी निलंबित: ज्‍यादा कीमत पर बेची जा रही थी दो दुकानों में शराब,मिली अव्यवस्था बनी कारण

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article