FIR Against Elvish Yadav: एल्विश यादव पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Elvish Yadav FIR: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बड़ी  मुश्किल में फंस गए हैं। एल्विश के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है।

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव के सांपों वाले केस में नोएडा के कई पुलिसवालों पर गिरी गाज, SHO पर हुआ एक्शन

FIR Against Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बड़ी  मुश्किल में फंस गए हैं। एल्विश के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है। बिग बॉस ओटीटी के विनर पर क्लबों और पार्टियों में सांपो की बाइट प्रोवाइड कराने समेत कईं गंभीर आरोप लगे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 49 में PFA की टीम ने पार्टी में रेड डालकर कोबरा सांप और सांपो का ज़हर बरामद किया है। इस पार्टी में पांच लोग भी  अरेस्ट किए गए हैं।

एल्विश यादव पर क्या हैं आरोप

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में मुख्य अभियुक्त  बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एलवीश यादव हैं। एलवीश यादव पर आरोप है कि वे नोएडा और NCR में सांपो की बाइट वाली हाई प्रोफ़ाइल पार्टियां ऑर्गनाइज़ कराते थे। नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एल्विश समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन PFA को सूचना मिली थी कि एल्विश यादव जिंदा सांपों के साथ NCR के फार्म हाउस की रेव पार्टियों में वीडियो शूट कराता है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और एल्विश यादव को मुख्य आरोपी बताया। उन्होंने पुलिस को बताय़ा कि एक मुखबिर ने एल्विश से इस बारे में कॉन्टेक्ट किया। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया। इसके बाद मुखबिर ने राहुल से कॉन्टेक्ट किया और पार्टी ऑर्गेनाइजकरने के लिए कहा।

इसके बाद बीते दिन नोएडा के सेक्टर 51 में आरोपी प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान रेड डालकर विन विभाग की टीम और पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा। एबीपी न्यूज़ के पास तस्वीरें भी मौजूद हैं। फिलहाल इस मामले में एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि इसे लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 विनर का अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Elvish Yadav, Elvish case, elvish yadav recent song Bigg Boss OTT 2, FIR Against Elvish Yadav, Elvish Yadav, FIR against Elvish Yadav, accused of providing snake venom

ये भी पढ़ें:

US Visa: अमेरिकी वीजा की खातिर साक्षात्कार नियुक्ति के लिए 37 दिन की प्रतीक्षा, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan Elections 2023: गहलोत सरकार के 5 साल को बताया काला अध्याय, जानें पूरी खबर

JEE Mains 2024 Syllabus: फिजिक्स, केमेस्ट्री व मैथमेटिक्स का सिलेबस में हुई कटौती, ये हुआ बदलाव

Weather Update Today: दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ कोहरे की शुरुआत, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

IIT-BHU Protest: BHU कैंपस में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article