Advertisment

पूर्व सांसद समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बरेली (उप्र) नौ जनवरी (भाषा) बरेली के दोहरा रोड की शिव गार्डन कॉलोनी में रहने वाले एक मनोरोग चिकित्सालय के चिकित्सक ने पूर्व राज्यसभा सदस्य और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) के प्रदेश महासचिव वीर पाल सिंह यादव समेत एक दर्जन लोगों पर थाना बारादरी में शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Advertisment

चिकित्‍सक का आरोप है कि पूर्व राज्यसभा सदस्य ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपहरण करने का प्रयास किया और मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मरने की धमकी दी।

बारादरी थाने के निरीक्षक शीतांशु शर्मा ने शनिवार को बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पूर्व सांसद वीर पाल सिंह और अन्य 10 -12 लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर रात घर में बिना अनुमति घुसकर मारपीट, हमला करने, गाली-गलौज समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक राजपाल सिंह और डॉ पीपी सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Advertisment

बारादरी थाने के केशव गार्डन निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात उनके घर के सामने दो युवक पेशाब कर रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि मना करने पर दोनों युवक जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे और 10 अन्य लोगों को बुला लाए।

राजपाल के मुताबिक आरोपी जाति सूचक शब्द कहते हुए उन्हें पीटने लगे और भाई डॉक्‍टर पीपी सिंह बचाने आए तो उन्हें भी पीटा और जान बचाकर घर में भागे तो आरोपी भी घर में घुस आए और उन्होंने महिलाओं और बच्चों से भी धक्का-मुक्की की।

Advertisment

राजपाल के मुताबिक ''वे लोग उन्हें और उनके भाई को पकड़कर थोड़ी दूर जा रही कार के पास ले गए। कार में सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव बैठे थे। इस दौरान कार के अंदर बैठे वीरपाल ने अभद्रता की और उन्हें गालियां दी। वीरपाल सिंह यादव ने धमकी दी कि तुम्हें छोड़ रहा हूं, पुलिस में कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगें।''

इस मामले में पूर्व सांसद वीर पाल सिंह यादव ने कहा कि आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने से पहले मामले की जांच करनी चाहिए थी।

भाषा सं आनन्‍द धीरज

धीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें