Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR, जानें NCW चेयरपर्सन के खिलाफ ऐसा क्या कह दिया था

Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ नए क्रिमिनल कानूनों के तहत FIR हुई है। उन्होंने NCW चेयरपर्सन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR, जानें NCW चेयरपर्सन के खिलाफ ऐसा क्या कह दिया था

हाइलाइट्स

  • महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR
  • NCW चेयरपर्सन रेखा शर्मा के खिलाफ टिप्पणी
  • नए क्रिमिनल कानून के तहत शिकायत

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा अभद्र टिप्पणी करने पर घिर गई हैं। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। रेखा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है।

नए क्रिमिनल कानून के तहत FIR

महुआ मोइत्रा के खिलाफ नए क्रिमिनल कानूनों के तहत FIR दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नए क्रिमिनल कानूनों के सेक्शन 79 (शब्दों, इशारों या हरकतों से महिला की अस्मिता का अपमान करना) के तहत FIR लिखी।

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा था ?

गुरुवार 4 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा हाथरस में घायल हुई महिलाओं से मिलने गईं थीं। इस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स छतरी लेकर रेखा शर्मा के पीछे चल रहा था। इस वीडियो को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था कि रेखा अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं। बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया था।

NCW ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

ncw

महुआ मोइत्रा के कमेंट को लेकर NCW ने X पर लिखा कि TMC सांसद ने जो लिखा, वह किसी महिला के सम्मान का उल्लंघन है। हम इसकी निंदा करते हैं और महुआ मोइत्रा पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। महुआ पर तीन दिन के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए। इस बारे में हमने लोकसभा स्पीकर को भी पत्र लिखा है।

महुआ मोइत्रा ने दिया जवाब

NCW की पोस्ट के जवाब में महुआ ने X पर लिखा कि दिल्ली पुलिस, जल्दी कार्रवाई कीजिए। मैं नादिया (पश्चिम बंगाल) में हूं। अगर जरूरत हो तो तीन दिन में गिरफ्तार कर लीजिए।

महुआ का रेखा शर्मा पर तंज

mahua

महुआ मोइत्रा ने रेखा शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि मैं अपना छाता संभाल सकती हूं। ये भी लिखा कि दिल्ली पुलिस को नए नियमों के तहत कुछ अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज करना चाहिए।

महुआ को गंवानी पड़ी थी सांसदी

17वीं लोकसभा में महुआ मोइत्रा की संसदी चली गई थी। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर पैसे लेकर सवाल पूछने (कैश फॉर क्वेरी) के आरोप लगाए थे। बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने एफिडेविट में बताया था कि महुआ ने उन्हें पार्लियामेंट्री लॉगिन आईडी दी थी। ये मामला लोकसभा एथिक्स कमेटी के पास पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें: दूसरे T20 में यंग इंडिया का पलटवार, जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ सेंचुरी

फिर जीतीं महुआ मोइत्रा

8 दिसंबर 2023 को सदन में एथिक्स कमेटी की 500 पेज की रिपोर्ट पेश की। इस पर काफी हंगामा हुआ। 2 बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 2 बजे से तीसरी बार कार्यवाही शुरू होने पर महुआ के निष्कासन पर वोटिंग कराई गई। इसके बाद महुआ की सदस्यता खत्म कर दी गई। 18वीं लोकसभा में महुआ मोइत्रा TMC के टिकट पर पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से जीतकर आईं हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article