Advertisment

डीएड कैंडिडेट्स पर एफआईआर: रायपुर VIP क्षेत्र में प्रदर्शन करने पर गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज, तोड़फोड़ का आरोप

FIR Against D.Ed Candidates: VIP क्षेत्र में प्रदर्शन करने पर गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज, तोड़फोड़ का आरोप

author-image
Sanjeet Kumar
FIR Against D.Ed Candidates

FIR Against D.Ed Candidates

FIR Against D.Ed Candidates: छत्‍तीसगढ़ रायपुर में सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन करना डीएड कैंडिडेट्स को भारी पड़ गया। कैंडिडेट्स ने 21 अक्‍टूबर को सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान सरकार से डीएड कैंडिडेट्स की नियुक्ति की मांग की थी।

Advertisment

इसी मामले में वीआईपी क्षेत्र में प्रदर्शन करने पर पुलिस ने गैरजमानती धाराओं में एफआईआर (FIR Against D.Ed Candidates) दर्ज की है। इस एफआईआर में आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्‍का-मु‍क्‍की और तोड़फोड़ की है।

बता दें कि कोर्ट से छह महीने पहले एक याचिका पर फैसला दिया गया था। इसमें डीएड कैंडिडेट्स को नियुक्ति दिए जाने का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश में कोर्ट (FIR Against D.Ed Candidates) की ओर से सरकार को निर्देश दिया गया था कि अगले छह महीने में इनकी नियुक्ति की जाए। इस आदेश के छह माह बीतने के बाद डीएड कैंडिडेट्स सड़कों पर आ गए हैं।

2 अक्‍टूबर से जारी है धरना प्रदर्शन

डीएड कैंडिडेट्स नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर डीएड संगठन रायपुर के तूता धरना स्‍थल पर धरना प्रदर्शन (FIR Against D.Ed Candidates) लगातार कर रहे हैं। जहां 2 अक्‍टूबर से धरना प्रदर्शन जारी है।

Advertisment

सरकार के द्वारा उनकी नियुक्ति की मांग नहीं सुनी जाने पर 21 अक्‍टूबर को उन्‍होंने सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था। यह वीआईपी इलाका होने के साथ-साथ काफी संवेदनशील एरिया माना जाता है। इसी के चलते इन कैंडिडेट्स पर एफआईआर दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: CM साय ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट बढ़ाया: 50 करोड़ से बढ़ाकर किया 75 करोड़, ये भी किया एलान

गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज

21 अक्‍टूबर को सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन (FIR Against D.Ed Candidates) कर रहे कैंडिडेट्स पर सिविल लाइन थाना रायपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने गैरजमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस एफआईआर में आरोप है कि डीएड कैंडिडेट्स ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की और तोड़फोड़ भी की है।

Advertisment

डीएड अभ्यर्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी डीएड कैंडिडेट प्रकाश साहू, मेघा पांडे, संतोष साहू, कुलदीप वर्मा, कमल राजपूत, इनायत अली, संतोष निषाद समेत कई युवाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 23 अक्टूबर 1922 में बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया था। Today’s History

raipur police raipur news hindi news FIR against D.Ed candidates CM house chhattisgarh news cg politics news CG Politics CG news case  against protest Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें