NEET UG Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में लालू यादव के परिवार पर उठी उंगली, डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश

NEET UG Paper Leak 2024: नीट यूजी पेपरलीक केस से जुड़ा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले में अब बिहार की सियासत गरमा गई है।

NEET UG Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में लालू यादव के परिवार पर उठी उंगली, डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश

NEET UG Paper Leak 2024: नीट यूजी पेपर लीक केस (NEET UG Paper Leak 2024) से जुड़ा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले में अब बिहार की सियासत गरमा गई है।

इस मामले में लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार पर आरोप लगाए गए हैं। आपको बताते दें कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मामले में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी के पीएस प्रीतम यादव के कहने पर पेपर लीक मामले में शामिल एक कैंडिडेट के लिए एनएचएआई (NHAI) के गेस्ट हाउस रूम बुक कराया गया था।

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

पेपर लीक में 'मंत्री जी' की नाम

डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम ने सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के परिजनों के नाम से गेस्ट हाउस का रूम बुक (NEET UG Paper Leak 2024) करवाया था। इसके अलावा एक और स्टूडेंट, जो वहां ठहरा था, उसके नाम के आगे मंत्री लिखा हुआ है।

सॉल्वर गैंग के तार राजद से जुड़े

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा किया कि सॉल्वर गैंग के तार राजद से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजद की मानसिकता ही भ्रष्टाचार, परिवारवाद और घोटाले की है।

रूम की बुकिंग के लिए बनाया दबाव

विजय सिन्हा ने बताया कि अधिकारियों से पता चला है कि गेस्ट हाउस की बुकिंग दबाव बनाकर हुई। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस में रुकने के लिए आवंटन पत्र न होने के बावजूद भी लोग वहां पर रुके हुए थे।

बता दें कि विजय सिन्हा पथ निर्माण मंत्री भी हैं और उनके अंडर ही ये गेस्ट हाउस (NEET UG Paper Leak 2024) आता है। पहले पथ निर्माण विभाग तेजस्वी यादव के पास था।

नीट पेपर लीक में गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले (NEET UG Paper Leak 2024) में सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को गिरफ्तार किया गया है। सिकंदर जूनियर इंजीनियर है। गेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर में किसी अनुराग यादव का नाम है, जो कि सिकंदर का ही रिश्तेदार है। पुलिस ने अनुराग यादव को भी गिरफ्तार किया है।

गेस्ट हाउस में रटवाया पेपर

सिंकदर से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पेपर लीक केस (NEET UG Paper Leak 2024) के आरोपी नीतीश कुमार और अमित कुमार ने उसे कहा था कि वे लोग नीट, बीपीएसएसी (BPSC) और यूपीएससी (UPSC) के साथ कई परीक्षाओं का पेपर लीक करवाते हैं और स्टूडेंट्स को रटवाते हैं।

ये पेपर कैंडिडेट को एग्जाम के 24 घंटे पहले मिल जाता है। इसी तरह गेस्ट हाउस में भी पेपर रटवाया गया था।

23 जून को नीट का री-एग्जाम

नीट यूजी 2024 में पेपर लीक (NEET UG Paper Leak 2024) से लेकर कई मुद्दे उठाए गए हैं। इनमें से एक है कई कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स मिलना। इस मामले में 23 जून को ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स का दोबारा एग्जाम होगा।

इसे लेकर NTA ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा का रिजल्‍ट 30 जून तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं, काउंसलिंग की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

नीट कैंडिडेट्स से मिलेंगे राहुल गांधी

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज (20 जून) नीट स्टूडेंट्स से प्रेस वार्ता करेंगे। इस प्रेस वार्ता कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें...NEET UG Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में लालू यादव के परिवार पर उठी उंगली, डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश

Poisonous Liquor: तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 29 लोगों की मौत, कलेक्टर का ट्रांसफर, एसपी को किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article