Film आदिपुरुष को लेकर विवाद, शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने कहा- नहीं होने देंगे फिल्म रिलीज

Film आदिपुरुष को लेकर विवाद, शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने कहा- नहीं होने देंगे फिल्म रिलीज

कोलारस: आदिपुरुष फिल्म को लेकर दिए सेफ अली खान के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म को लेकर अब शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती का बयान सामने आया है। उनका कहना है इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में सेफ अली खान न कहा था कि आदिपुरुष फिल्म में रावण के अच्छे पक्ष को दिखाया गया है।

सेफ अली खान के इस बयान के बाद सबसे पहले बीजेपी नेता राम कदम ने विरोध किया। इसके बाद विवाद बढ़ते ही सेफ अली खान ने ये कहते हुए माफी मांग ली और कहा कि राम हमेशा से उनके आदर्श रहे हैं और उनकी बात से यदि किसी को ठेस पहुंची है तो वो माफी मांगते हैं। आपको बता दें, आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण का किरदार निभाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article