FIH Women’s Nations Cup: आयरलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत ! भारतीय महिला हॉकी टीम ने कर दिखाया कमाल

FIH Women’s Nations Cup:  आयरलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत ! भारतीय महिला हॉकी टीम ने कर दिखाया कमाल

FIH Women’s Nations Cup: खेल के गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर सेमीफाइनल मुकाबले में आयरलैंड को शूटऑउट में 2-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच नेशंस कप के फाइनल में जगह बनाई है।

जाने कैसा रहा खेल

आपको बताते चलें कि, चैम्पियनशिप में भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिखाया है। जहां पर नियमित समय में आयरलैंड की कैरोल नाओमी ने 15वें मिनट में गोल दागकर भारत पर दबाव मनाया, मगर 45वें मिनट में उदिता ने भारत की तरफ से गोल दागा और स्कोर बराबर कर दिया. इस गोल ने भारतीय टीम में भी एक अलग ही जोश भर दिया था। बताया जा रहा है कि, पहेले क्वार्टर में टीम इंडिया और आयरलैंड के मुकाबले में कर दिखाया गया है। बता दें कि, पहले आयरलैंड ने गोल करके भारत पर दबाव बना दिया. दूसरे क्वार्टर में भारत ने 16वें, 19वें और 29वें मिनट में पेनल्टी हासिल की, मगर वो मौके को भुना नहीं पाई. तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत ने उदिता के गोल के दम पर स्कोर बराबर कर दिया।

फाइनल के तैयार हुई टीम इंडिया

आपको बताते चलें कि, चैम्पियनशिप में अब अगला मुकाबला फाइनल होगा जिसमें टीम इंडिया का मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मगर दोनों ही बढ़त हासिल नहीं कर पाई और फिर पेनल्टी में भारत ने बाजी मार ली. अब खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना स्पेन से होगा, जिसने सेमीफाइनल में जापान को हराया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article