FIH Hockey5s World Cup: भारत फाइनल में पहुंची, साउथ अफ्रीका को 6-3 से हराया

FIH Hockey5s World Cup: भारतीय महिला टीम ने यहां दक्षिण अफ्रीका पर 6-3 की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी फाइव्स महिला...

FIH Hockey5s World Cup: भारत फाइनल में पहुंची, साउथ अफ्रीका को 6-3 से हराया

FIH Hockey5s World Cup: भारतीय महिला टीम ने यहां दक्षिण अफ्रीका पर 6-3 की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में रविवार को भारत का सामना नीदरलैंड से होगा।

नीदरलैंड से होगाफाइनल में सामना

अक्षता अबासो ढेकाले (सातवें मिनट), मारियाना कुजूर (11वें), मुमताज खान (21वें), रुतुजा दादासो पिसल (23वें), ज्योति छत्री (25वें) और अजीमा कुजूर (26वें) ने शुक्रवार रात हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए गोल दागे। साउथ अफ्रीका के लिए टेशॉन डी ला रे (5वें), कप्तान टोनी मार्क्स (8वें) और डिर्की चेम्बरलेन (29वें) ने गोल किये।

https://twitter.com/FIH_Hockey/status/1751133294228283902?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

पहले हाफ में बराबरी पर रहा मुकाबला

साउथ अफ्रीका ने पहले हाफ में काफी डिफेंसिव शुरूआत की लेकिन गोल करने का पहला मौका भी उसे ही मिला। लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी इतिमारपू काफी सतर्क थी। साउथ अफ्रीका की डी ला रे के करीबी रिवर्स शार्ट से टीम ने शुरूआत में बढ़त बना ली।

लेकिन यह ज्यादा देर नहीं रह सकी और अक्षता दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर ग्रेस कोचराने को छकाते हुए ताकतवर शॉट से भारत को 1-1 की बराबरी पर कर दिया। कप्तान टोनी ने गोल कर साउथ अफ्रीका को फिर बढ़त दिला दी लेकिन मारियाना के गोल से भारत फिर बराबरी पर था।

दूसरे हाफ में भारत का रहा दबदबा

दूसरे हाफ में साउथ अफ्रीका ने तेज शुरूआत की जिससे भारतीय गोलकीपर फिर से काफी सतर्क हो गयीं। मुमताज के गोल से भारत ने पहली बार मैच में बढ़त बनायी। फिर रूतुजा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गोल किया। साउथ अफ्रीका की कोशिशें जारी रहीं लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

खेल खत्म होने में 5 मिनट बचे थे कि ज्योति ने साउथ अफ्रीकी गोलकीपर को कोई मौका नहीं देते हुए गोल कर दिया। अजीमा ने गोल कर स्कोर 6-2 किया। हूटर से एक मिनट पहले साउथ अफ्रीका के लिए चेम्बरलेन ने सांत्वना गोल दागा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article